जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: अधिवक्ता ओमकार तोमर की आत्महत्या के बाद से पुलिस प्रशासन ने गुरुवार तक भी कोई गिरफ्तारी नही होने पर गुरुवार को लगातार छठे दिन भी अनशन जारी रहा। गुरुवार को अनशन का नेतृत्व अशोक पंडित द्वारा किया गया।
अनशन में संजीव आत्रेय, अशोक पंडित, जगदीश राघव, अरुण शर्मा, नीरज सोम, वीरेंद्र वर्मा (काजीपुर), अमित शर्मा, अरविंद शर्मा, आदेश शर्मा, एनडी तिवारी, अमरपाल भट्टल, मयंक गुप्ता, मोहित कुमार, मनोज गुप्ता, अनिल त्यागी, सुशील गोस्वामी, सुरेन्द्र कुमार,सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
आज होगी आमसभा
मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री सचिन चौधरी ने बताया कि ओमकार तोमर आत्महत्या मामले में सत्ता पक्ष के दवाब के चलते पुलिस द्वारा अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नही किया गया है और वकीलों को लगातार आश्वासन दिया जा रहा है। जिससे वकीलों में काफी रोष व्याप्त है।
जिस पर आगे की रणनीति आज आमसभा में तय की जाएगी। महामंत्री सचिन चौधरी ने बताया कि आज सुबह 11 बजे बार एसोसिएशन के पंडित नानकचंद सभागार में आपातकालीन आम सभा आहुत की गई है। इसके साथ आज बार एसोसिएशन के प्रस्ताव का उल्लंघन करके न्यायिक कार्य करते हुए पाए गए अधिवक्ता अमित कुमार पुत्र ओमपाल सिंह की सदस्यता समाप्त कर दी गयी है।

चौधरी धीर सिंह की सदस्यता बहाल करने की मांग
मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चौधरी धीर सिंह एडवोकेट की मेरठ बार एसोसिएशन ने बुधवार को सदस्यता समाप्त कर दी थी। उनकी सदस्यता को पुन: बहाल किये जाने के लिये अधिवक्ताओं ने मांग की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि बार के प्रस्ताव के विपरीत जाकर चौधरी धीर सिंह द्वारा कोई भी न्यायिक कार्य एडीएम एलए की अदालत मे नही किया गया है।
न ही उनके द्वारा कोई वकालतनामा अदालत में दाखिल किया गया है। धीर सिंह ने बताया कि उस न्यायालय में उनकी व्यक्तिगत जमीन के अधिग्रहण से सम्बन्धित मामला लम्बित था। उन्हें एडीएम एलए कार्यालय से सूचना भिजवायी गयी थी।
ओमकार आत्महत्या प्रकरण में दो गिरफ्तार
एडवोकेट ओमकार तोमर आत्महत्या प्रकरण में नामजदों को शरण देने वाले दो लोगों को गंगानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों लोगों को न्यायालय में पेश किया। गंगानगर थाना प्रभारी बिजेंद्र पाल राणा ने बताया कि एडवोकेट ओमकार तोमर आत्महत्या प्रकरण में मुख्य आरोपी राजकुमार, मुकेश देवी, स्वाति, विनीत व रवित उर्फ रचित को शरण देने के आरोप में रतन सिंह पुत्र सुखन सिंह निवासी चंद्रपुरी चांद समद थाना खतौली मुजफ्फरनगर व रमेश पुत्र ओमदास निवासी अंतवाड़ा थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

