- हिंदी के प्रतिष्ठित कवि और गीतकार ‘डॉ.कुंवर बेचैन’ को समर्पित है ‘हयात मुशायरे’ का स्टार सेशन
जनवाणी संवाददाता |
खतौली: इंडिया फाइट्स अगेंस्ट कोविड-19 की थीम के अंतर्गत रामपुर के युवा शायर तारिफ नियाजी की संस्था थीम मेकर प्रोडक्शन और पोएट्री वर्ल्ड के सौजन्य से आगामी आठ जून से बारह जून तक 132 घन्टे तक चलने वाले आनलाइन मुशायरे कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें दुनिया भर से करीब 500 उर्दू और हिंदी शायर एक साथ “हयात” नामक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इस आयोजन में 11 जून रात्रि 9 बजे का स्टार सेशन हिंदी के विख्यात कवि और लाडले गीतकार स्व. डॉ.कुंवर बेचैन को समर्पित किया जाएंगे,जिनका हाल ही में कोरोना महामारी के चलते निधन हो गया था।
इंडिया फाइट्स अगेंस्ट कोविड” की थीम के अंतर्गत महामारी के खौफ,उदासी और मायूसी से ध्यान हटाने के इस सराहनीय प्रयास को पोएटिक आत्मा के फेसबुक और यू ट्यूब के माध्यम से दुनिया के कई देशों में देखा जाएगा तथा इंडिया बुक आॅफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जाएगा।
युवा शायर तारिफ नियाजी के संयोजन में आयोजित होने वाले इस आयोजन में आठ से 12 जून तक प्रतिदिन पांच सेशन होंगे। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के चौथे दिन 11 जून रात नौ बजे खतौली(मुजफ्फरनगर) के आलमी शोहरत याफ्ता शायर रियाज सागर की निजामत में एक अंतरराष्ट्रीय मुशायरा-कवि सम्मेलन होगा।
जिसमें शायर ए खलीज जलील निजामी दोहा कतर, आबिद रशीद शिकागो (यूएसए), तुफैल अहमद ओमान, डॉ. साकिब हारूनी नेपाल, प्रगीत कुंवर व डॉ. भावना कुंवर आस्ट्रेलिया, मोहतरमा समीरा अजीज, जद्दा (ङरअ) समेत भारत के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कई मशहूर शोरा और कविगण,दीपक जैन गुना, अमित झा राही,विनीत शंकर,पुणे.राना तबस्सुम मुंबई,उरूसा अर्शी कोलकाता, शाहिद मिर्ज़ा सरधना, इशरत शाहजहांपुरी,शादाब आजमी,जहाज देवबंदी,वसीम झिंझानवी, शिखा पचौली पुणे और निधि सिंह पाखी गाजियाबाद शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है, कि मशहूर शायर रियाज सागर इस से पूर्व भी “मैराथन मुशायरे” के स्टार सेशन में भाग लेकर “गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके हैं! तारिफ नियाजी ने बताया कि बॉलीवुड के मशहूर और मारुफ क्रिएटिव डायरेक्टर आरिफ अहमद और उनकी ब्रांडिंग एसोसिएशन ने इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को एक नया रंग दे दिया है।

