जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शताब्दी वर्ष 2021 स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में प्रतीकात्मक लोगो व शताब्दी गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
शामली शहर के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश के बाद शताब्दी वर्ष 2021 स्थापना दिवस गौरवपूर्ण कार्यक्रम के तहत ही विद्यालय में प्रतिकात्मक लोगो व शताब्दी गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रतिकात्क लोगो मे अंशु मलिक प्रथम, मुस्कान द्वितीय व शिवानी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं शताब्दी गीत में अंशु मलिक प्रथम व तानिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

