जनवाणी संवाददाता |
नगीना देहात: नगीना देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मतवाली के जंगल में नाले के किनारे अवैध शराब की भट्टी लगाकर शराब का निष्कर्षण कर रहे परमजीत उर्फ पम्मा पुत्र जुगेंद्र सिंह निवासी ग्राम भोगपुर थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर को मौके से शराब का निष्कर्षण करते हुए 242 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया है। मौके पर करीब 2290 लीटर लाहन मौके पर नष्ट किया गया। आरोपी को आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर काफिल 97580965

