Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

चलती ट्रेन से एक करोड़ का सोना चोरी, ऐसे उलझ गई है पुलिस

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार में चलती ट्रेन से जयपुर के एक व्यापारी का एक करोड़ का सोना और दो लाश रुपये कैश गायब हो गया। मामला आरा से पटना स्टेशन से बीच का है। व्यापारी का कहना है कि वह कामाख्या एक्सप्रेस से सफर कर रहा था, इसी दौरान उसके पास बैग में मौजूद जेवर और कैश चोरी हो गए। हालांकि, पुलिस अब तक इस मामले को संदेहास्पद मान रही है।

राजस्थान के नागौर के रहने वाले व्यवसायी मनोज कुमार जैन का कहना है कि उनके पास दो बैग थे। एक बैग में करीब दो किलो सोना था, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये थी। वहीं, दूसरे बैग में दो लाख रुपये कैश था। इस मामले में मनोज जैन ने पटना जंक्शन स्थित जीआरपीएफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

सिर के नीचे रखे थे बैग

व्यापारी ने बताया, उसके पास जो जेवर थे वह उसकी खानदानी संपत्ति थी। इन जेवरों को वह अपने रिश्तेदारों के बीच बांटने के लिए ले जा रहा था। उसने दोनों बैग को अपने सिर के नीचे रखा था। आरा तक दोनों बैग पास में ही थे, लेकिन बाद में उसके पास से दोनों बैग चोरी हो गए।

बार-बार बयान बदल रहा व्यवसायी

वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि व्यापारी बार-बार अपना बयान बदल रहा है। इसलिए यह मामला संदेहास्पद लग रहा है और पुलिस की शुरुआती जांच में भी अभी तक चोरी के प्रमाण नहीं मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने आसपास के सीसीटीवी खंगाले हैं, उसमें कोई भी संदेहास्पद व्यक्ति बैग ले जाते हुए नहीं दिखा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img