Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

बिजनौर के हल्दौर में कोरोना से एक की मौत

  • ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष रह चुके मृतक

जनवाणी संवाददाता |

हल्दौर/ बिजनौर: समाज सेवी व ब्राह्मण सभा के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा (बिड़ला जी 62) की कोरोना संक्रमण के चलते मुरादाबाद के टीएमयफू में उपचार के दौरान मौत हो गई।

दिनेश बिड़ला की मौत की खबर से नगर वासियों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। नगर ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा को बुखार और सांस लेने में दिक्कत के चलते परिजनों ने चार दिन पूर्व उनका करोना टेस्ट कराया था।

पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें टीएमयू मुरादाबाद में भर्ती कराया गया था।परिजनों के अनुसार हालत बिगड़ने पर उन्हें तीन दिन से जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

सोमवार की रात उनकी मृत्यु हो गई। पूर्व अध्यक्ष की मौत पर परिजनों सहित नगर वासियों में शोक व्याप्त हो गई।परिजनों ने बताया कि टीएमयू की टीम द्वारा मुरादाबाद में ही उनका अन्तिम संस्कार किया जाएगा।

अस्पताल की सूचना पर परिजन मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए ।पूर्व में दिनेश कुमार बिड़ला की पुत्री भी करोना संक्रमित पाई गई थी। जो उपचार के बाद ठीक हो गई थी। उनके पुत्र डॉ सौरभ विवेक कालेज में प्राचार्य है। सौरभ शर्मा ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए शव को हल्दौर लाने का प्रयास किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img