Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

एक सौ छप्पन लोगों ने ​तोड़ा ट्रैफिक नियम, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मुंबई पुलिस ने शहर में नए साल के जश्न के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए 156 लोगों और बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चलाने के लिए 2,465 लोगों को पकड़ा है।

उत्सव के दौरान नागरिकों की सुरक्षा के लिए शहर भर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की जांच के लिए शनिवार देर रात से रविवार तड़के तक अभियान चलाया गया था।

अधिकारी ने कहा कि

अधिकारी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस ने सड़क नियमों का पालन नहीं करने वालों पर नजर रखने के लिए शहर की विभिन्न सड़कों पर चेक प्वाइंट बनाए थे। उन्होंने बताया कि शहर की पुलिस ने नशे में धुत 156 वाहन चालकों को पकड़ा, जबकि 66 लोगों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की कार्रवाई भी की गई।

अधिकारी ने बताया कि बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने वाले 2,465 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई और दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग के लिए 274 लोगों का चालान काटा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 679 चालकों के खिलाफ ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करने के लिए भी कार्रवाई की और 3,087 वाहनों को नो-पार्किंग क्षेत्र में पार्क किए जाने पर जुर्माना लगाया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img