जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़: गुरुवार को एसपी डा. धर्मवीर सिंह के निर्देश पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह, हल्का इंचार्ज साहब सिंह के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए चलाये अभियान के अंतर्गत गांव प्रेमपुरी रामगंगा नदी खादर के जंगल में कच्ची शराब की भट्टी नष्ट करते हुए 70 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 800 लीटर लाहन भी नष्ट किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को सतनाम उर्फ बिट्टू पुत्र बलविन्दर सिंह गांव मदपुरी थाना बढ़ापुर को गिरफतार किया जबकि एक साथी अमरीक सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी कुआंखेड़ा खदरी बढ़ापुर फरार हो गया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

