Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

ऑनलाइन ग्रुप पर अश्लील वीडियो डालने वाला गिरफ्तार

  • बालिका कालेज के ग्रुप पर छात्रा के भाई ने डाली थी वीडियो

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: एक माह पूर्व बालिका इंटर कालेज के ऑनलाइन ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने के मामले में पुलिस ने छात्रा के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, उसकी निशानदेही पर मोबाइल बरामद कर जेल भेज दिया है।

कोरोना वायरस को लेकर स्कूल- कालेज बंद हैं। स्कूल और कालेज प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को ऑन लाइन शिक्षा देने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर छात्र-छात्राओं को शिक्षा दी जा रही है।

एक माह पूर्व कस्बे के एक युवक ने बालिका इंटर कालेज के ऑन लाइन ग्रुप में अश्लील वीडियो डाल दी थी। ग्रुप में अश्लील वीडियो के आने के बाद छात्राओं के परिजनों में हड़कंप मच गया था।

छात्राओं के परिजनों सहित कालेज प्रशासन ने थाने पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने कालेज प्रशासन की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी थी।

शनिवार को पुलिस ने गुलबहार पुत्र अख्तर निवासी नई बस्ती को मयूर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद युवक से वह मोबाइल भी बरामद किया है, जिससे युवक ने ग्रुप में अश्लील वीडियो डाली थी।

पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img