- रालोद प्रदेशाध्यक्ष ने संगठन और सदस्यता अभियान की समीक्षा की
जनवाणी संवाददाता |
शामली: मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष रामाशीष राय का शामली में प्रथम आगमन हुआ। उनका रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी के कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया।
रालोद प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि रालोद संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में लगा है। इसलिए सदस्यता अभियन को हर गांव हर बूथ तक ले जा रहे हैं। इस वर्ष दिसंबर माह के अंत तक पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। लोकसभा चुनाव की तैयारी की यह पहली कड़ी है। राय ने कहा कि देश आज कॉरपोरेट के शिकंजे में है। प्रधानमंत्री अपने चंद मित्र औद्योगिक घरानों को ही लाभ पहुंचा रहे हैं।
रालोद अग्निपथ योजना को देश की सेना के साथ खिलवाड़ मानता है। इससे देश का नौजवान हताश और निराश है। सेना का मनोबल कमजोर हुआ है। इसलिए सरकार अग्निपथ योजना को राष्ट्रहित में वापस ले।

