- श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में खिलौना मेला
जनवाणी संवाददाता |
शामली: श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज भारतीय खिलौना मेला 2021 की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में सार्थक और वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सोमवार को नगर स्थित श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में आयोजित भारतीय खिलौना मेला प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए कालेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खिलौने बनाने से छात्रों की कलात्मक प्रवृति और कल्पना का विकास होता है, जो छात्र-छात्राएं जितने अधिक कल्पनाशील होते हैं, उनके बनाए हुए खिलौने उतने ही कलात्मक होते हैं।
प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग में सार्थक और वंशिका, प्रियांशु व शिवानी तथा अक्षय पांचाल व किरण बंसल क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में सोनिया सिंघल और संजना गर्ग शामिल रहीं। प्रतियोगिता कराने में अनिल कुमार कश्यप का विशेष सहयोग रहा।
उप्र सरकार के आदेशानुसार यह एक विशेष प्रकार की प्रतियोगिता थी जिसमें स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का प्रदेश सरकार की वेबसाईट्स पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन किया गया है।
इस अवसर पर घनश्याम सारस्वत, अश्वनी कुमार, अक्षय जिंदल, रामनाथ, शिव कुमार, वेदप्रकाश वर्मा, फूल कुमार, महेश गौड, मनोज शर्मा, मनोज भारद्वाज, साकेत निर्वाल, राहुल सिंघल, सचिन संगल, लक्ष्मी गर्ग, सुमन शर्मा, नीतू अग्रवाल, अंजली जैन, नीतू, साक्षी, अमित कुमार, मोहित मित्तल, अरविन्द कुमार, लोकेश वर्मा, विनोद, नरेश आदि उपस्थित रहे।

