Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

Miss World 2025: ओपल सुचाता ने रचा इतिहास, 107 कंटेस्टेंट्स को पछाड़ थाईलैंड को दिलाया पहला मिस वर्ल्ड ताज

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में थाईलैंड की ओपल सुचाता ने 107 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। यह प्रतिष्ठित आयोजन हैदराबाद में आयोजित हुआ, जहाँ दुनियाभर की सुंदरियों ने हिस्सा लिया। सिर्फ 21 वर्ष की उम्र में यह गौरव हासिल कर ओपल ने इतिहास रच दिया। वह थाईलैंड की पहली महिला हैं जिन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज जीता है।

थाईलैंड की पहली मिस वर्ल्ड बनीं ओपल सुचाता

थाईलैंड की सुंदरी ओपल सुचाता चुआंगश्री ने महज 21 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड 2025 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। यह पहली बार है जब थाईलैंड को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में जीत हासिल हुई है। ओपल की यह ऐतिहासिक जीत न केवल थाईलैंड के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि पूरे एशिया के लिए एक नई मिस वर्ल्ड विजेता का आगमन भी है।

जीत के बाद मिस वर्ल्ड ने क्या कहा?

जीत के बाद सुचाता ने कहा, ‘मेरे देशवासी पिछले 72 सालों से मिस वर्ल्ड के पहला खिताब का इंतजार कर रहे थे।’ उन्होने कहा, ‘जिस पल मुझे ताज पहनाया गया, मेरी आंखों के सामने सिर्फ मेरे परिवार, मेरे लोगों, मेरी टीम और उन सभी का चेहरा था जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया। मैं अब और इंतजार नहीं कर सकती, मैं बस इस ताज को थाईलैंड लेकर लौटने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं।’

ओपल सुचाता कौन हैं?

20 मार्च 2003 को फुकेत शहर में जन्मीं सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वर्तमान में थाईलैंड की प्रतिष्ठित थामसैट यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल मामलों की पढ़ाई कर रही हैं। वो थाई, अंग्रेजी और चीनी भाषाएं बोलना जानती हैं। ओपल मिस वर्ल्ड के खिताब को जीतने वालीं पहली थाईलैंड की सुंदरी भी बन गई हैं।

मिस वर्ल्ड तक का सफर

ओपल सुछता चुआंगश्री ने न सिर्फ अपनी सुंदरता बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता के चलते भी दुनिया का ध्यान खींचा है। जब वह सिर्फ 16 साल की थीं, तब एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना करने के बाद उन्होंने महिलाओं के बीच ब्रेस्ट कैंसर और उससे जुड़ी सावधानियों को लेकर जागरूकता फैलाने की ठानी। इसी सोच के साथ उन्होंने ‘ओपल फॉर हर’ नामक पहल की शुरुआत की, जो आज थाईलैंड में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर एक प्रभावशाली सामाजिक आंदोलन बन चुका है।

ओपल का अंतरराष्ट्रीय मंच पर अनुभव पहले से ही मजबूत रहा है। उन्होंने 2024 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में थाईलैंड का प्रतिनिधित्व किया था और वहां तीसरे स्थान पर रहीं। लेकिन बाद में जब उन्होंने मिस वर्ल्ड थाईलैंड 2025 का खिताब स्वीकार किया, तो उन्हें अपनी मिस यूनिवर्स थाईलैंड की उपाधि छोड़नी पड़ी। इस फैसले से यह साफ हो गया कि ओपल की प्राथमिकता केवल खिताब नहीं, बल्कि एक बड़े मंच के जरिए समाज में बदलाव लाना भी है।

भारत की नंदिनी गुप्ता ने बनाई टॉप 20 में जगह

मिस वर्ल्ड 2025 के 72वें संस्करण में दुनियाभर के 108 देशों की सुंदरियों ने शिरकत की। भारत की ओर से इस मंच पर मॉडल नंदिनी गुप्ता ने हिस्सा लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से टॉप 20 में जगह बनाने में सफल रहीं। हालांकि वो फाइनल राउंड तक नहीं पहुंच सकीं, लेकिन उनके आत्मविश्वास और उपस्थिति ने भारत का नाम जरूर रोशन किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img