Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

बच्चों के भविष्य के लिए खुलवाएं यह खाता

  • पांच साल में मिलेंगे 1.46 लाख रुपये
  • बचत योजना स्कीम में निवेश पर गारंटी और अच्छा रिटर्न

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अगर अपने बच्चे का भविष्य सुरक्षित रखना चाहते हैं तो पोस्ट आॅफिस की यह बचत योजना आपके लिए है। अगर आज से रोजाना 70 रुपए बचत करते ंहैं तो पांच साल बाद आपको 1.46 लाख रुपये मिलेंगे। बच्चे के भविष्य को लेकर हर कोई चिंतित रहता है। इस दौरान सबसे अधिक उसकी पढ़ाई लिखाई से लेकर स्कूल व ट्यूशन के फीस में अधिक पैसा खर्च होता है, लेकिन इसका निदान आपके पास मौजूद है। आपके सिर पर बोझ नहीं बढ़ेगा। आप आराम से अपने बच्चे को अच्छे स्कूल में पढ़ा सकते हैं। इसमें पैसा बिल्कुल भी बाधा नहीं बनेगा, लेकिन इसके लिए आपको पूरी रणनीति के साथ आगे बढ़ने होगा।

दरअसल, डाकघर में बचत योजना स्कीम लागू की गई है। यह योजना निम्न व मध्य वर्ग के लोगों के लिए काफी अच्छा है। इसका लाभ हर किसी को उठाना चाहिए। इसमें निवेश पर गारंटी और अच्छा रिटर्न भी मिल रहा है। भारत डाक विभाग में इन दिनों सबसे लोकप्रिय बचत योजना बन गई है। ऐसे में आप भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

बच्चे के नाम पर खोल सकते हैं अकाउंट

डाकघरों में पांच वर्षीय बचत योजना की मांग तेजी से बढ़ी है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे अपने बच्चे के नाम पर खोल सकते हैं और इस तरह उसके लिए एक अच्छा भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। डाकघर में आवर्ती जमा खाता खोलने के लिए आपको केवल उनके कानूनी अभिभावक के रूप में सूचीबद्ध होना है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इस योजना की परिपक्वता अवधि पांच वर्ष है।

ऐसे में हर माता-पिता के लिए यह एक अच्छा विकल्प बन गया है। अगर आप अपने बच्चे के नाम पर खोले गए बचत खाते में प्रतिदिन 70 रुपये जमा करते हैं तो मासिक राशि 2,100 रुपये जमा होगा। इस तरह से पांच साल के अंत तक एक लाख 26 हजार रुपये जमा होंगे। उसके बाद आपको एक लाख 46 हजार रुपये मिलेंगे। बचत योजना पर 5.8 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान करता है। इसका मतलब है कि पांच वर्षों में इस योजना के तहत ब्याज 20,000 रुपये से अधिक होगा।

डाकघर बचत खाते की मुख्य विशेषताएं

पात्रता: कोई भी भारतीय व्यक्ति इस योजना के तहत एक खाता या अधिकतम तीन व्यक्तियों का संयुक्त खाता खोल सकता है।

खाता सीमा: मासिक जमा के लिए न्यूनतम राशि 100 रुपये है।

अन्य विशेषताएं: तीन साल की निरंतर जमा राशि के बाद कोई भी इस खाते को समय से पहले बंद कर सकता है, लेकिन उस मामले में गणना की गई ब्याज बचत खाते के समान ही होगी। वहीं, इस खाते की अवधि को और पांच साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।

अच्छी खबर: अब वाहनों का बीमा भी करेंगे डाकिया

डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लोगों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तरह-तरह की योजनाएं संचालित कर रहा है। अब चिटठी पत्री और नकदी के साथ डाकिये दोपहिया और चार पहिया वाहनों के इंश्योरेंस करते नजर आएंगे। इससे अब आपको वाहन का बीमा कराने के लिए भी बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए डाक विभाग ने दो कंपनियों के साथ करार किया है। आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास इतना समय नही है कि वह सरकारी और प्राइवेट कंपनी के आफिसों के चक्कर काटे।

डाक विभाग ने लोगों को राहत देते हुए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाताधारकों को डाकघर में ही इंश्योरेंस की सुविधाएं देने की शुरुआत की है। यदि आप डाकघर में आईपीपीबी (इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक) के खाताधारक हैं तो आपको बाइक कार और जनरल इंश्योरेंस कराने को अब कंपनियों के चक्कर काटने को जरूरत नहीं पड़ेगी। ये सभी सुविधाएं आपको डाकघर पर ही उपलब्ध होंगी। डाकघर में डाकिया वाहनों व अन्य जनरल इंश्योरेंस करेगा। इसके लिए डाक विभाग ने दो बीमा कंपनियों बजाज आलियांज व टाटा एआइजी जनरल इंश्योरेंस के साथ करार किया है। दोनों कंपनियों खाताधारक को निर्धारित समय पर क्लेम भी दिलाएंगी।

खाताधारकों का इंश्योरेंस करने के लिए डाकियों को स्मार्ट फोन दे दिए गए हैं। डाकिये इसी फोन से इंश्योरेस कर रहे हैं। वहीं, इसके लिए डाकिया को कॉल करके बुलाना होगा। डाकिया 24 घंटे के अंदर बताए गए नाम पते पर पहुंच जाएगा और चंद मिनट में स्मार्ट फोन के माध्यम से वाहन बीमा कर देगा। वाहन बीमा की सुविधा मुख्य डाकघर, उप डाकघर के अलावा शाखा डाकघर से ली जा सकती है। इसके साथ ही अगर ग्राहक डाकघर तक पहुंचने में असमर्थ है तो घर पर भी डाकिया बुलाकर वाहन का बीमा करा सकते हैं। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। डाकिया का अगर पर्सनल नंबर है तो उस पर कॉल कर दें, नहीं हो तो इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक सेवा के टोल फ्री नंबर 155299 पर कॉल करके डाकिया घर बुला सकते हैं।

पेपरलेस होगी बीमा की सुविधा

मेरठ मंडल के प्रचर अधीक्षक डाकघर वीर सिंह ने बताया कि बीमा सुविधा पूर्णत: पेपरलेस होगी। इसके लिए बीमा कराने के इच्छुक व्यक्ति को अपनी बाइक या कार की आरसी की कापी प्रस्तुत करनी होगी। बीमा प्रीमियम की राशि आइपीपीबी खाते से डेबिट की जाएगी। साथ ही बीमा पालिसी तत्काल उपलब्ध हो जाएगी। इसके लिए किसी तरह की कागजी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं होगी। इसका लाभ उठाने को अपने नजदीकी डाकिया, डाकघर शाखा, या आइपीपीबी शाखा में संपर्क किया जा सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img