Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 250 अंक की तेजी, निफ्टी 17600 के पार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान पर खुला। इस दौरान सेंसेक्स में 250 अंकों की मजबूती दिखी और फिलहाल 58,879 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं शुरुआती कारोबार में निफ्टी बिकवाली के बावजूद 17600 के स्तर पर है। एनटीपीसी के शेयरों में तीन प्रतिशत की मजबूती है जबकि अदाणी इंटरप्राइजेस के शेयर दो प्रतिशत तक उछले हैं।

इससे पहले ग्लोबल बाजार से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय बाजार में ठोस शुरुआत हुई है। इस दौरान बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी। इससे बाजार को मजबूती मिली। निफ्टी के रियल्टी इंडेक्स में सबसे अधिक खरीदारी दिखी।

एनटीपीसी के शेयरों में शुरुआती कारोबार में बढ़िया मजबूती दिख रही है। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को बजार में एफआईआई ने 2290 करोड़ रुपये की नकद में बिकवाली की थी जबकि डीआईआई ने 951 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी।

शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद बिकवाली भी दिखी। ओपनिंग के थोड़े ही समय बाद बाजार कमजोर होकर लाल निशान में आया। हालांकि, इसमें दोबारा रिकवरी दिख रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img