जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: नगर में चल रही प्रदर्शनी में नृतकियों द्वारा अश्लील डांस परोसा जा रहा है। इन नृतकियों के अश्लील ठुमकों पर आशिक मिजाज युवक जमकर रुपये लुटा रहे है। रुपये लुटाने की प्रतिस्पर्धा में युवकों के बीच नोकझोंक के मामले भी उत्पन्न हो रहे है। जिससे किसी बडे खून खराबे की घटना की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
प्रदर्शनी में चल रहा अश्लीलता वाला डांस कभी भी विवाद का कारण बन सकता है। भले ही आयोजकों द्वारा प्रशासन से प्रदर्शनी चलाने की अनुमति लिए जाने का दावा किया जा रहा है। लेकिन सर्शत दी गई प्रदर्शनी में आयोजकों द्वारा शर्तो का उलंघन करते हुए डांस कंपनी, जुआ व सट्टा के अलावा खतरनाक झूला चलाया जा रहा है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

