- गली में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक धरने पर बैठे
- निगरानी करने का लोगों ने लिया निर्णय
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नगर के एक मौहल्ले में कुछ दिन पहले मकान खरीदने वालों की ओर से गली में मकान का नया रास्ता खोले जाने को लेकर वरिष्ठ नागरिकों ने गली में बैठकर धरना दिया। साथ ही गली में रास्ते का विरोध करते हुए निगरानी रखने का निर्णय लिया।
नगर के मौहल्ला नादेहिंद में कुछ लोगों ने एक मकान खरीदा था। उक्त मकान की पिछली दीवार मौहल्ला दीवान परमानंद की एक कच्ची गली में है। मौहल्लेवासियों प्रमोद तिवारी, सुशील विश्वकर्मा, अमरदीप शर्मा, सुधीर विश्वकर्मा, रामगोपाल वर्मा, रामदेव शर्मा, संतोष विश्वकर्मा, सुषमा तिवारी, बिन्नी शर्मा, चेतना शर्मा, संतोष विश्वकर्मा, रिंकी विश्वकर्मा, सीमा वर्मा, श्वेता शर्मा आदि का कहना है कि कुछ दिन पूर्व खरीदे गए मकान का कोई रास्ता गली में होकर नहीं है।
मकान को खरीदने वाले लोग उक्त गली में अपने मकान का नया रास्ता खोलने का प्रयास कर रहे हैं। जिसको लेकर वे पूर्व में भी एसड़ीएम के पास गए थे। जिस पर उक्त लोगों को गली की ओर कोई रास्ता न खोलने की हिदायत स्थानीय प्रशासन ने दी थी। इसके बावजूद उक्त लोगों के रास्ता खोलने के प्रयास को देखते हुए उनकी ओर से मामला न्यायालय में ले जाया गया, जो कि विचाराधीन है।
इस मामले की न्यायालय में सुनवाई के लिए तिथि 22 अक्टूबर मिली हुयी है। गली के रहने वाले नागरिकों ने दिन भर गली में धरना देकर मकान की पूर्व में तोड़ी गयी दीवार की निगरानी की। उन्होंने कहा कि उन्हें अंदेशा है कि रात्रि में उक्त दीवार को तोड़कर नया रास्ता बनाया जा सकता है।
जिसके लिए उन्होंने रात्रि भर गली की निगरानी करने का निर्णय लिया है।वहीं इनका ये भी कहना है कि नगरपालिका ने इस गली को सार्वजनिक नहीं होने का पत्र भी दे रखा है।
उधर, दूसरे पक्ष की ओर से विपिन अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने अपने दस्तावेज प्रशासन को उपलब्ध करा दिए है और गली नगर पालिका की आरा जी का प्रमाण पत्र भी उनके पास है।

