जनवाणी संवाददाता |
बागपत: महिला थाने में तैनात दरोगा को लाइन हाजिर किए जाने का हिंदू संगठनों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि एसपी ने एक व्यक्ति की झूठी शिकायत पर बिना जांच किए ही एक कर्त्तवयनिष्ट दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। हिंदू संगठनों ने मंगलवार को उीएम को संबोधित एक ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा और इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर साजिसकतार्ओं के विरूद्ध कार्रवाई कराने की मांग की है।
विदित हो कि सोमवार को हरचंदपुर के पूर्व प्रधान गफ्फार के पुत्र आमिर ने एसपी से शिकायत की थी राष्ट्र वंदना चौक पर चेकिंग कर रहे महिला थाने में तैनात दरोगा नेत्रपाल ने हेलमेट लगाये हुए न होन पर उसके व उसके ममरे भाई के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की थी और उनकी दाढ़ी नोचने का प्रयास किया था। विरोध करने पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी।
एसपी ने इस प्रकरण में सीओ सिटी को जांच सौपते हुए आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया था। मंगलवार को हिंदू संगठन के लोग दरोगा के पक्ष में उतर आए। उन्होंने दारोगा के विरूद्ध की गई कार्रवाई का विरोध किया और इस संबंध में डीएम को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौपा। उन्होंने दरोगा पर लगाये आरोपों को निराधार बताया और कहा कि दरोगा अपनी ड्यूटी कर रहा था।
शिकायत करने वाले हेलमेट नहीं लगाये थे। आरोप है कि जब दरोगा चालान काटने लगा तो उन्होंने चालान न काटने के लिए दरोगा पर दबाव बनाया और अपनी राजनीतिक अकड़ दिखाई तथा दरोगा के साथ अ•ाद्रता की। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर साजिसकर्ता के विरूद्ध कार्रवाई कराने की मांग की। इस अवसर पर गजेंद्र कुमार, सुनील मुखिया, राकेश आर्य, रेखा रानी, रोशनी, सुनील कुमार, आकाश राणा व भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

