जनवाणी संवाददाता |
रोहटा: मंगलवार को मेरठ जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा रोहटा ब्लॉक की न्याय पंचायत अरनावली में संगठन से सृजन अभियान की शुरुआत जिसमें कांग्रेस पार्टी न्याय पंचायत पर पार्टी को गठन करने की प्रक्रिया शुरू हुई आज अरनवाली न्याय पंचायत गांव के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर न्याय पंचायत अरनवली का गठन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन सचिव डॉ संजीव शर्मा प्रदेश सचिव सोहेब रहे विशिष्ठ अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार शर्मा ने की अरनावली न्याय पंचायत का अध्यक्ष मोहित सांगवान को नियुक्त किया गया।
अरनावली को न्याय पंचायत का सचिव पंकज शर्मा को घोषित किया। इस दौरान संजीव शर्मा ने कहा कांग्रेस पार्टी आने वाले 20 दिन में मेरठ जिले की सभी न्याय पंचायत के गठन पूर्ण कर लेगी। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा पंडित, नवनीत नागर, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा, जिला महासचिव मनोज चौहान, जिला सचिव तरुण शर्मा, किसान प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, अल्तमस त्यागी, सूर्यांश तोमर, रामपाल सिंह, शुखपाल सिंह, सुनील शर्मा, सिराजुद्दीन, विकास, विनोद, सुरेन्द्र सिंह, परशुराम शर्मा, दीपक नायक, आशीष गौड़ आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

