शामली: भारतीय कश्यप जनचेतना मंच संगठन के तत्वावधान में जनजागरूकता पंचायत-4 का आयोजन कैराना ब्लॉक के ग्राम सहपत स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया।
रविवार को ग्राम प्रधान गुलाब कश्यप के संयोजन चौधरी ब्रह्मपाल कश्यप तीतरवाडा की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत का संचालन पवन कश्यप सैहटा ने किया। पंचायत का शुभारंभ भगवान महर्षि कश्यप एवं महर्षि कालू बाबा के चित्र के सम्मुख सामूहिक पुष्पार्चन से हुआ।
इस अवसर पर पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय कश्यप जनचेतना मंच संगठन की संयोजक समिति के प्रवक्ता मास्टर नीटू कश्यप भनेड़ा ने कहा कि समाज की शक्ति का आधार संगठन ही हैं, संगठन के द्वारा सामूहिक रूप से निश्चित उद्देश्य को लेकर किया गया प्रयास ही सफल होता है।
आज वर्तमान परिवेश में प्रत्येक वर्ग एवं समुदाय आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, उसी कड़ी में हमें भी अपने समाज में शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक उन्नयन के लिए प्रयास करना होगा। यदि हमने शिक्षा को अपना हथियार बना लिया तो समाज को आगे जाने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने पंचायत में उपस्थित सभी खाप चौधरियों से भी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए आगे आकर काम करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर चौधरी रमेश कश्यप सिसौली, चन्द्रपाल कुड़ाना, राजपाल भौराकला, धीरसिह बुच्चाखेडी, रजत भनेड़ा, राजेन्द्र कश्यप, विनीत धनैना, शिवकुमार धनैना, अनुज कश्यप, पुष्पेन्द्र बीनडा, सतीश रामडा, नफेसिंह मामौर, दुष्यन्त कश्यप पंजीठ, संजीव कश्यप प्रोपर्टी डीलर शामली, जिला पंचायत सदस्य अनिल कश्यप, कपिल प्रधान बिडौली, सुनील कश्यप प्रधान मुडेट आदि ने भी समाज को संगठित रहकर सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं राजनैतिक ताकत प्राप्त करने की प्रेरणा दी। साथ ही, सभी ने आगामी दिनों में सामूहिक प्रयास से एक बड़ी महापंचायत करने का निर्णय लेते हुए और व्यापक जनशक्ति को एक मंच पर लाने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान गुलाब कश्यप ने आगुंतकों का आभार व्यक्त किया।
पंचायत में संजीव कश्यप, दीपक कश्यप, आजाद कश्यप, कुलदीप, रामकुमार कश्यप, कवंरपाल कश्यप, संजीव कश्यप, बिजेंद्र झिंझाना, रणपाल कुड़ाना, रामफल सावटू, चौधरी बलवीरा कश्यप टांडा, चौधरी बाबूराम कश्यप बोढ्ढा, चौधरी दर्शन कश्यप इस्सोपुर टील, चौधरी हरनारायण कश्यप डून्डूखेडा, चौधरी वेदपाल कश्यप सहपत आदि मौजूद रहे।