Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

कृषि मेला एवं किसान गोष्ठी का आयोजन, उन्नतशील खेती के बताए गुर

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: किसान कल्याण मिशन के तहत विकास खण्ड सरूरपुर में बृहस्पतिवार को कृषि मेला एवं किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। कृषि वैज्ञानिकों की ओर से किसानों को उन्नतशील खेती करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस दौरान लगाई गई प्रदर्शनी किसानों के बीच आकर्षण की केंद्र रही।

10 19 e1611235024598

सरूरपुर ब्लॉक परिसर में लगे किसान मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र चौधरी व वरिष्ठ समाजसेवी आदेश फौजी ने किया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार 2022 तक किसानों की आय को दुगुनी करने के लिए उपाय बताए। कृषि उप निदेशक बृजेश चन्द ने कहा कि किसान के हित के लिए आय व संसाधन को बढ़ाने के लिए सरकार अनेक योजनाएं चला रहीं हैं।

इससे किसानों की स्थिति मजबूत होगी। स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देते हुए कहा कि महिलाएं भी मशरूम, आचार, मुरब्बा, चटनी सहित अन्य खाद्य पदार्थों का निर्माण करके आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती हैं। कृषि अनुसंधान केन्द्र हस्तिनापुर के आरके तिवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी हैं। सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। लीड बैंक मैनेजर संजय कुमार ने कहा कि किसानों के हितार्थ योजनाओं का सही ढंग से संचालन हो रहा है। जिले के किसानों को पंपसेट, रोटावेटर सहित अन्य कृषि यंत्र का वितरण किया गया है।

09 21 e1611236259204

भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश फोजी ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों के लिए कई सुविधाएं दी गईं हैं। किसान जागरूकता के अभाव में खेतों में फसलोत्पादन में समस्याओं का सामना करता है। गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है।

वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार ने सरकार से होने वाले लाभ को बताते हुए फसल बीमा के तहत किसी कारण से खेत में फसल नहीं पैदा हुई हो तो फसल मुआवजा पाने के हकदार होंगे।

इसके साथ ही कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी दी। किसान मेला, गोष्ठी और प्रदर्शनी आयोजित की गई। वैज्ञानिकों की ओर से किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन के बारे में भी जानकारी दी गई। कहा कि सरकार किसान व युवाओं के हित में कार्य कर रही है। किसानों के हित में फसल बीमा योजना व सम्मान निधि से किसानों को लाभ मिल रहा है।

छह प्रधानमंत्री आवास योजना, 8 किसान किसान क्रेडिट कार्ड, 3 स्वंय सहायता समूह को योजना से लाभान्वित किया गया। संचालन पीडी शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार, अरविंद त्यागी, सलीम प्रधान, वैध सुरेश, पवन शर्मा, चन्द्रवीर सिंह, सुनील कुमार, भूपेंद्र तोमर, विपिन कुमार, शशि प्रभा, रिहाना, जैनब आदि रहे।

किसान मेले में इन विभागों के लगे स्टॉल

वन विभाग, महिला कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, गन्ना विकास विभाग, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सीएचसी सरूरपुर, ग्रामीण हैल्थ केयर, भारत एग्रो मॉलिक्यूलस, पशु चिकित्सक सरूरपुर खुर्द, एफएमसी, राजन पेस्टी साइड, कृभको खाद्य, लघु सिंचाई विभाग, राजकीय कृषि बीज भंडार एवं कई स्वयं सहायता समूह आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fuel Price: दिल्ली में XP100 पेट्रोल 160 रुपये प्रति लीटर, प्रीमियम डीजल भी महंगा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल...

April Bank Holiday: कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे इस महीने बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img