Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

Sawan Month 2024: श्रावण माह में करें ये काम, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा, मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। साल 2024 के जुलाई माह की 22 तारीख से सावन महीने की शुरूआत हो रही है। ऐसे में भोले के भक्त जोरों शोरों से तैयारी में जुट गए हैं। श्रावण माह का समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। यह माह भोलेनाथ के प्रिय माह में से एक है। इस दौरान उनकी पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। बता दें सावन सभी माह में सबसे खास होता है, क्योंकि इस दौरान सृष्टि का संचालन महादेव के हाथों में होता है। ऐसे में महादेव की पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त होता है।

सुहागिन महिलाओं के लिए यह माह बेहद खास होता है, क्योंकि वह वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए सोमवार का व्रत रखती हैं। इस पूरे महीने में भगवान शिव की पूजा का विधान है। मान्यता है कि सावन में पूजा के दौरान हमेशा कपूर का प्रयोग करना चाहिए। कपूर नकारात्मक ऊर्जा का नाश करते हुए सकारात्मकता को बढ़ाता है। वहीं इस माह में कुछ खास उपाय भी किए जाते हैं, जो जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाते हैं। तो चलिए जानते हैं उसके बारे में..

श्रावण माह में करें ये काम

  • सावन का महीना महादेव को समर्पित है। इस दौरान पूजा के समय हाथों से मिट्टी का शिवलिंग बनाएं। इसके बाद उसकी विधिनुसार पूजा-अर्चना करें। फिर शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से वैवाहिक में खुशियां बनी रहती है।
  • सावन में रोजाना 21 बिल्व पत्र के ऊपर चंदन से ‘ॐ नमः शिवाय’लिखें। इसे लिखने के बाद भगवान शिव को अर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से सुख व समृद्धि बनी रहती है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुंवारी कन्याओं को पूरे माह शिव-पार्वती की पूजा करनी चाहिए, इससे मनचाहा वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • सावन माह में पूर्व की दिशा की ओर अपना मुंह करते हुए, मसूर की दाल और एक छोटा सा शंख व सात कौड़ी रख दें। फिर ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें। माना जाता है कि ऐसा करने से सभी परेशानियों का निवारण होता है।
  • सावन माह में रोजाना पूजा करें। यही नहीं जलाभिषेक करते हुए घर में गौमूत्र का छिड़काव करें। माना जाता है कि इससे आपकी समस्या खत्म होती है।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img