- राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने क्लश यात्रा निकालकर की भागवत गीता की स्थापना
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: जनपद मुजफ्फरनगर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास के पास श्यामा श्याम मंदिर मैं कई दिनों से लगातार 32 वां स्थापना दिवस मंदिर का मनाया जा रहा है, जिसमें 32 स्थापना दिवस पर मद भागवत कथा का मंचन वृंदावन से आए पंडितों के श्री मुख से किया जा रहा है।

कार्यक्रम में पहले दिन मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कलश यात्रा निकालकर व भगवत गीता की स्थापना करके कथा का शुभारंभ पंडितो के द्वारा कराया गया। लगातार कई दिनों से चल रही भागवत कथा का रविवार को समापन है। शनिवार को रुक्मणी और श्री कृष्ण की शादी का मंचन आयोजन किया गया|

जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने प्रतिभाग किया और श्रद्धालु जमकर धार्मिक गीतों पर झूमे। भागवत कथा के आयोजक ललित अग्रवाल विशाल अग्रवाल आदि ने पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा|
जिसका शुभारंभ कन्या पूजन के द्वारा मंत्री कपिल देव अग्रवाल बड़ी धूमधाम से करेंगे, जिसमें हजारों श्रद्धालु क्षेत्रवासी प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाएंगे और भगवत कथा का समापन संपूर्ण हो पाएगा।
भगवत कथा में धार्मिक गीतों पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल की धर्मपत्नी अंजू अग्रवाल उनका पूरा परिवार जमकर झूमा। आयोजकों ने पंडित जी को पटका फूल माला पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

