Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

मजलिस आयोजित कर हजरत अब्बास अलमदार के फजायल पढ़े

  • मोहर्रम की दूसरी तारीख पर मजलिसों का दौर जारी

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: दो मोहर्रम पर मजलिसों का दौर जारी रहा। एक मजलिस में मौलाना रजी बिसवानी ने हजरत अब्बास अलमदार के फजायल पढ़े तो दूसरी मजलिस में कुरानी आयात पर रोशनी डाली गई। रविवार की रात एक मोहर्रम पर दो मजलिसों का आयोजन किया गया। नगर के छोटे इमामबाड़े पर मजलिस में मौलाना रजी बिस्वानी ने हजरत अब्बास अलमदार के फजायल पढ़कर सुनाएं।

इसके अलावा हजरत अब्बास की अपने प्रिय ​भाई इमाम ए हुसैन की इज्जत ओ मोहब्बत को बयान किया गया। एक मजलिस में सोज सलाम लबी जैदी कुर्रत उल ऐन, हैदर मेहंदी जाफर जैदी व मर्सिया ख्वानी हुसैन हैदर जैदी द्वारा की गई तथा नोहा ख्वानी फैसल जैदी ने की। दूसरी मजलिस का आगाज वसी हैदर साकी ने सोज सलाम व मर्सिया ख्वानी करके किया गया। मोहर्रम की रात में मजलिस को बड़े इमामबाड़े में खिताब करते हुए मौलाना जावेद हुसैन ने कुरानी आयात पर रोशनी डाली और अपनी जिंदगी को नेक कामों में सर्फ करने की बात कहीं।

मजलिस में इमाम ए हुसैन पर अश्क बहाएं। मजलिस के बाद गुलजार जैदी व कुर्रत उल ऐन मेहंदी व यावर जैदी द्वारा संयुक्त रुप से नोहख्वानी की गई एवं मातमदारो द्वारा मातम किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img