जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: देश के 74 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पूर्व सांसद कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने परंपरागत तरीके से झंडारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर ध्वज रक्षक की भूमिका में सेवादल के मुख्य संगठक डा0 प्रमोद कुमार पाण्डेय रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम’’ से हुई।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि इस मौके पर उपस्थित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए बृजलाल खाबरी ने कहा कि आज हमारा देश 74वीं गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर मैं सभी कांग्रेसजनों एवं प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि हमारा गणतंत्र शक्तिशाली बना रहे एवं निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसरित हो। उन्होने कहा कि गणतंत्र की मूल भावना है कि ऐसे भारत की स्थापना जो भेदभाव, जाति, धर्म, लिंग आदि संकीर्ण मानसिकताओं से रहित हो और और किसी बिना भेदभाव के देश के हर नागरिक को समान अवसर प्राप्त हो।
देश की आजादी के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, गोपाल कृष्ण गोखले, सरदार वल्लभ भाई पटेल, पं0 जवाहर लाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद सहित न जाने कितने महापुरुषों ने कुर्बानी दी, बलिदान दिया और सतत संघर्ष किया। उस समय देश कई छोटे-छोटे राज्यों में बंटा था, सबको मिलाकर संघ बनाया गया और आजादी के बाद 26 जनवरी को देश को हमें अपना संविधान मिला।
हमें गर्व है कि हमारा संविधान सबको बराबरी का स्थान देता है और सर्वशक्तिमान भारत में ऐसा संविधान है जिसे बहुत सारे देशों ने सराहा है। आज हम उन महान अमर शहीदों को याद करते हैं जिन्होने शहादत दी। आज के दिन हमें संकल्प लेना है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , हम सबकी प्रेरणास्रोत सोनिया गांधी , राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंशा के अनुरूप कांग्रेस को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।इस मौके पर प्रमुख रूप , अनीश अख्तर मोदी, सुनीता रावत, हनीफ खान, आदि सैंकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

