- विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में पतंजलि के प्रांतीय महिला महासम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: देश की जानी मानी संस्था पतंजलि योग समिति की महिला शाखा महिला पतंजलि योग समिति मेरठ द्वारा क्रांतिभूमि की धरती पर विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में प्रांतीय महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें
मेरठ, मुरादाबाद, आगरा, सहारनपुर मंडल के 24 जिलों से 3 हज़ार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पूज्या आचार्य डॉ. साध्वी देवप्रिया ने लोगों ने नकारात्मक भाव से बाहर निकलने की बात कही।
उन्होंने कहा कि इंसान को बदले की भावना से उबरना होगा। आपको कोई भी कितना भी कष्ट दे, लेकिन आप को किसी भी प्रकार से बदला लेने व गुस्से की भावना से बाहर निकलना होगा। साध्वी ने कहा कि आज कल महिला कानूनों के दुरुपयोग पर सवाल खड़े किए और महिलाओं कानून का दुरुपयोग न करने की सलाह दी। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि महिलाओं के अंदर गज़ब की सहनशीलता होती है। वे कभी अपने लिए नहीं जीती हैं। सदैव परिवार के लिए जीती हैं। महिलाओं को योग जरूर करना चाहिए।

