Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Jammu And Kashmir: उड़ी में रातभर ऑपरेशन, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, घुसपैठ नाकाम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ‘ऑपरेशन DIGGI-2’ के तहत एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक रोक दिया। नियंत्रण रेखा के पास बुछार इलाके में हुई इस संयुक्त कार्रवाई में सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया, जो भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की फिराक में था।

मौकों पर मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को बुछार, उड़ी सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास के संबंध में विशिष्ट खुफिया इनपुट मिला था। इस सूचना के आधार पर 14-15 मार्च की रात को सेना और पुलिस ने मिलकर अभियान शुरू किया।

अभियान के दौरान घने जंगल में सैनिकों ने आतंकवादी की संदिग्ध गतिविधि देखी। जवानों ने तुरंत उसे घेर लिया, जिसके बाद आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के जवाबी कार्रवाई में आतंकवादी ढेर हो गया।

हथियारों का जखीरा बरामद

मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकवादी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। इसमें एक एके राइफल, पिस्तौल और कारतूस शामिल हैं। बरामदगी से यह साफ संकेत मिलता है कि आतंकवादी बड़े हमले की योजना बना रहा था।

तलाशी अभियान जारी

भारतीय सेना ने बताया कि यह ऑपरेशन अभी भी जारी है। इलाके में किसी अन्य आतंकवादी की मौजूदगी की आशंका के चलते सुरक्षा बल व्यापक तलाशी अभियान चला रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...

UP: सीएम योगी का कड़ा निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर बैन

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here