जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन कड़ाके की इस सर्दी में सियासी बयानबाजी की गरमाहट अपने चरम पर है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को बीजेपी की बी टीम कहे जाने पर कांग्रेस पार्टी पर पलटवार किया है।
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जबसे हमने बंगाल चुनाव लड़ने की घोषणा की है बैंड-बाजा पार्टी, जिसे कभी कांग्रेस के रूप में जाना जाता था, ने कहना शुरू कर दिया कि हम भाजपा की बी टीम हैं। ममता बनर्जी भी ऐसी बातें कहने लगीं। ओवेसी ने पूछा कि क्या मैं केवल एक ही हूं जिसके बारे में वे बात कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि मैं किसी और का नहीं बल्कि जनता का हूं।
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी कर्नाटक दौरे पर पहुंचे हैं, यहां उन्होंने कलबुर्गी जिले में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ वे गांधी को श्रद्धांजलि देते हैं और दूसरी तरफ वे गांधी की हत्या के साजिशकर्ता सावरकर की पूजा करते हैं।
After we announced to contest Bengal polls, the band-baaja party which was once known as Congress started saying that we're B team (of BJP). Mamata Banerjee also began saying things. Am I only one they can talk about? I belong to nobody but public: Asaduddin Owaisi, AIMIM (30.01) pic.twitter.com/Ffp9whJFSn
— ANI (@ANI) January 31, 2021
गांधी हत्या में सावरकर और जांच से जुड़े एक कमीशन का नाम लेते हुए ओवैसी ने कहा, ”मैं यहां सावरकर का भी नाम ले रहा हूं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस कपूर ने भी सावरकर का नाम लिया था। जस्टिस कपूर कमीशन की रिपोर्ट में कहा गया था कि सावरकर महात्मा गांधी की हत्या का साजिशकर्ता था।”
ओवैसी ने गांधी की हत्या में आरएसएस का हाथ होने का आरोप भी लगाया। साथ ही कांग्रेस पर भी हमला बोला कि अगर उसने गांधी हत्या की ठीक से जांच कराई होती, तो आरएसएस के नेता गिरफ्तार होते। ओवैसी ने कहा कि उस टाइम पर देश में कांग्रेस की सरकार थी। अगर महात्मा गांधी की हत्या की ठीक से जांच की जाती तो उस समय के संघ परिवार (आरएसएस) के बड़े-बड़े नेता जेल में होते, लेकिन कांग्रेस ने अच्छे से जांच नहीं की।

