Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

ट्रक ड्राइवरों, मालिकों और पट्टाधारक पर मुकदमा

  • पुलिस ने रेत से भरे ओवरलोड ट्रकों को किया सीज

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: पुलिस ने रेत से भरे ट्रकों पर कार्यवाही करते हुए चार ओवरलोड ट्रकों को सीज कर चालान किये हैं। पुलिस ने ट्रक ड्राइवरों, ट्रक मालिक सहित रेत खनन के लिए आवंटित पट्टा धारक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की है। जिससे खनन मे चल रहे वाहन चालकों मे मचा हडकंप।
शनिवार की सुबह मेरठ करनाल हाइवे पर पुलिस ने चेकिंग के दौरानओवरलोड रेत से भरे चार ट्रको को पकड़ कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्यवाही की है।

चारों ट्रक क्षेत्र के गांव चौतरा मे चल रहे रेत खनन से रेत भरकर लाये थे। पुलिस ने ट्रक चालक आदिल पुत्र आजाद निवासी पारसी घाट मेरठ व ट्रक मालिक संजीव पुत्र बृजपाल खेडी ककरोली मुजफ्फरनगर व ट्रक चालक अनस पुत्र अजीज निवासी हर्रा मेरठ ट्रक मालिक मंजीत पुत्र देविन्द्र निवासी मेरठ, ट्रक चालक कल्लू पुत्र सुदंरपाल निवासी सरधना मेरठ ट्रक मालिक राजवीर पुत्र खचेडू निवासी सरधना।

ट्रक ड्राइवर शोकीन पुत्र शहीद निवासी पांवटी खुर्द चरथावल सहित चौतरा मे चल रहे खनन पट्टा धारक लील्लू के खिलाफ लोक सम्पत्ति अधिनियम व ओवरलोड में मुकदमें दर्ज कर चालानी कार्यवाही की। जिससे ओवरलोड वाहन चालकों में हडकंप मचा रहा। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया ओवरलोड रेत से भरे चार ट्रको को पकड़कर उनके चालक व मालिक सहित जहां से रेत भरकर लाये थे चौतरा खनन प्वाइंट के पट्टा धारक लील्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रक ड्राइवरो के खिलाफ चालानी कार्यवाही की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img