- किसानों को बकाया गन्ना भुगतान तत्काल कराने की मांग
- कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की।
गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अन्नदाता किसानों को विभन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
एक ओर धान क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री कम होने और नमी के नाम पर किसानों के धान के एवज में की जा रही कटौती से किसान परेशान हैं। वहीं गन्ना किसानों को उनकी उपज का बकाया अब तक भाी नहीं मिल पाया। सरकार द्वारा निजी lनलकूपों के लिए बिजली की कीमतों में की गई बढ़ोतरी से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के किसानों की धान की खरीद एमएसपी पर किए जाने की गारंटी की मांग की।
जिन जनपदों में धान क्रय केंद्र नहीं खोले तत्काल खोले जाएं। नमी के नाम पर धान उत्पादक किसानों से मनमानी कटौती को बंद किया जाए। गन्ना किसानों का बकाया गन्ना भुगतान तत्काल दिया जाए। उत्तर प्रदेश में निजी नलकूपों के लिए बिजली की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को वापस लिया जाए और पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए।
इस अवसर पर श्याम लाल शर्मा, राजपाल पवार, प्रवीण तरार, अनुज गौतम, धर्मेंद्र कंबोज, हारुन अंसारी, विनोद अत्री, रामपाल, जगबीर सिंह, महावीर सैनी, जावेद खान, फैजान, सुरेश मलिक, अरविंद झंझोट, अरुण झंझोट आदि मौजूद रहे।

