Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

दर्दनाक: खूनी सड़कें लील गईं तीन जिंदगी

शहर की सड़कें खूनी हो चली है। शायद ही कोई दिन ऐसा न होता हो, जब कोई हादसा न होता हो। इसका सबसे बड़ा कारण कोहरा भी है। शुक्रवार को पहला हादसा कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शोभापुर के सामने ट्रक ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दूसरा हादसा दौराला चीनी मिल में हुआ। जहां एक गार्ड ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा हादसा खरखौदा के मेरठ-हापुड़ मार्ग पर हुआ। जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में सड़क पर गिरे युवक की बस का पहिया चढ़ने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

  • शोभापुर के सामने ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: थाना क्षेत्र में शोभापुर गांव के सामने शुक्रवार सुबह दिन निकलते ही सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया। सरधना थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी 36 वर्षीय राहुल काफी समय से अपने परिवार के साथ कंकरखेड़ा के पावली खुर्द गांव में रह रहा था। परिजनों के अनुसार युवक की शादी परतापुर निवासी सरिता से हुई थी।

युवक अपनी पत्नी और बच्चों को लेने के लिए ससुराल जा रहा था। इसी बीच शोभापुर गांव के सामने हरिद्वार की तरफ से आ रही एक कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक हाईवे पर जा गिरा। युवक पीछे से आ रहे ट्रक के बोनेट में फस गया। जिसके बाद ट्रक युवक को लगभग 50 मीटर तक घसीटा हुआ ले गया। ट्रक युवक को कुचलता हुआ चला गया।

आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। राहुल मजदूरी का काम करता था। हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए पहुंचा दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

ट्रक की चपेट में आया गार्ड, मौत

दौराला: दौराला चीनी मिल में शुक्रवार सुबह गन्ने से भरे एक ट्रक की चपेट में आकर सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना मीरापुर के खेड़ी सराय गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी 59 वर्षीय किरण सिंह दौराला चीनी मिल में एक कंपनी के अधीन सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। सुबह ड्यूटी के दौरान गन्ने से भरा एक ट्रक चीनी मिल में पहुंचा। गन्ना उतारने के दौरान गार्ड ट्रक की चपेट में आ गया और ट्रक के नीचे आने से गार्ड किरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

सुरक्षा कर्मचारी नरेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी पीआरवी को दी। पीआरवी ने घटना की जानकारी लेकर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक के परिजनों को फोन पर जानकारी दी। किरण सिंह की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुरक्षा निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने घटना की तहरीर दी है।

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

खरखौदा: मेरठ-हापुड़ मार्ग पर कस्बा स्थित शराब के ठेके सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। सड़क पर गिरे बाइक सवार के ऊपर पीछे आई बस का पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी मां व दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप घायल हो गया। थाना परतापुर क्षेत्र के गांव बाहदरपुर निवासी जतिन (22) पुत्र शौराज मां गीता देवी के साथ बाइक पर सवार होकर शुक्रवार दोपहर लालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल में भर्ती बीमार पिता को देखने आया था और देर शाम लौट रहा था।

इस दौरान जैसे ही वह कस्बा स्थित शराब के ठेके के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बुलेट से भिड़ंत हो गई। जिसमें मां-बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए तथा बुलेट सवार भी घायल हो गया। इस दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस का पहिया जतिन के ऊपर से उतर गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मृतक की मां व दूसरे घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img