Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

India-Pak Tention:पाकिस्तान ने भारत पर लगाए गंभीर आरोपों के बाद अपने पूरे वायु क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद किया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत पर नागरिक विमानों को कथित रूप से “मानव ढाल” के रूप में इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने शुक्रवार को अपने पूरे वायु क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। यह निर्णय “नोटिस टू एयरमेन” (NOTAM) के माध्यम से आधिकारिक रूप से घोषित किया गया है।

पाकिस्तान के इस कदम को भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में देखा जा रहा है। NOTAM के अनुसार, यह वायु क्षेत्र बंद करने की कार्रवाई अस्थायी है, लेकिन इसकी अवधि और कारणों के बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि भारत ने सीमावर्ती इलाकों में सैन्य कार्रवाई के दौरान अपने नागरिक विमानों का इस्तेमाल सुरक्षा कवच के रूप में किया, जिसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया गया है। भारत की ओर से इन आरोपों पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस प्रकार की कार्रवाईयां दोनों देशों के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों को और अधिक जटिल बना सकती हैं। क्षेत्रीय और वैश्विक उड्डयन सेवाओं पर भी इस वायु क्षेत्र बंद का असर पड़ सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img