जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस से पहले पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। दिल्ली के खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के बाहर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी अलर्ट हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। शुरुआती जानकारी मिली है कि शनिवार की देर रात में ये नारे लगाए गए। पुलिस ने जांच के बाद नारे लगाने के आरोप में तीन युवक और तीन युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
Delhi| PCR call about 6 people heard sloganeering Pakistan Zindabad near Khan Market metro station received last night. It was found that during racing on rental bikes, they kept each other's names based on countries incl Pakistan. The slogan was raised in a lighter vein: Police
— ANI (@ANI) January 24, 2021
न्यूज एजेंसी के मुताबिक पीएस तुगलक रोड पर रात करीब एक बजे पीसीआर कॉल मिली कि खान बाजार मेट्रो स्टेशन के पास कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस को दो युवक तीन महिला व एक किशोरी के साथ एक बाइक पर मिले। बाइक सवार युवक और युवतियों से पूछताछ की तो सामने आया कि ये सभी लोग इंडिया गेट के आसपास घूमने आए थे और युलु बाइक किराए पर ली थी। युलु बाइक पर उन्होंने रेस लगाई।
इस दौरान इन लोगों ने एक दूसरे का नाम भारत और पाकिस्तान देश के नाम पर रख लिया। इसी दौरान उन्होंने उत्साह में धीमी आवाज में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। फिलहाल पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

