- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस अलर्ट
जनवाणी संवाददाता |
बरूकी: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है कोतवाली देहात पुलिस ने क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए पोलिंग बूथों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर वोट डालने की व्यवस्था सहित तमाम सुविधाओं का आकंलन किया और वर्तमान में रहे प्रधानों से भी जानकारी ली।
बुधवार को थाना कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने थाना क्षेत्र के हल्का नंबर दो में कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम कुमहैङा गनोरा जीवन पुर गोपालपुर लालपुर मूसेपुर रहमा पुर हकीकत पुर गांव में पहुंच कर वहां बनाए गए पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात लव सिरोही ने इन गांवों में बनाए गए पोलिंग बूथों पर बिजली की व्यवस्था, वोट डालने की व्यवस्था,, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने वहां पर मौजूद ग्राम प्रधान व शिक्षकों से जानकारी ली। लव सिरोही ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस अलर्ट है और सभी बूथों के शीघ्र ही निरीक्षण किए जा रहे हैं।

