Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

अधिक से अधिक संख्या में पंचायत में पहुंचने का आह्वान

जनवाणी संवाददाता |

मंसूरपुर: मुजफ्फरनगर मे पांच सितंबर को होने वाली महापंचायत को राठी खाप ने भी अपना समर्थन दिया और कहा कि पांच सितंबर को समस्त राठी खाप भारी संख्या में मुजफ्फरनगर पंचायत में भाग लेगी।

रविवार को मंसूरपुर में प्रधान भूपेंद्र राठी के आवास पर राठी खाप की एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें राठी खाप के गणमान्य लोगों के साथ साथ राठी खाप के अध्यक्ष अजीत राठी के पुत्र बिट्टू राठी भी पहुंचे। भूपेंद्र राठी को राठी खाप का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।

बैठक मे पहुंचे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरव टिकट ने 5 सितंबर को होने वाली पंचायत में राठी खाप के अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने का आह्वान किया और सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया।मीटिंग में मौजूद लोगों ने सर्वसम्मति से महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि राठी खाप हमेशा से ही भारतीय किसान यूनियन के साथ रहती आई है।

कार्यक्रम के अंत में राठी खाप द्वारा गौरव टिकैत को हल भेट किया गया।बैठक की अध्यक्षता कृष्णपाल राठी तथा संचालन पंकज राठी ने किया।इस मौके पर धीर सिंह राठी,धर्मेंद्र राठी,नितिन राठी,सविंदर राठी प्रधान,जयकुमार राठी, कुलबीर सिंह राठी, अंकित राठी, पुष्पेंद्र राठी, बिट्टू राठी, यशपाल राठी, सत्येंद्र राठी आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img