Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

बिजली का करंट लगने से पंचायत सचिव की मौत

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा : नगर में पंचायत राज विभाग में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर तैनात व्यक्ति की बिजली का करंट लगने पर बालकनी से गिरकर मौत हो गई।

नगर के रेलवे रोड पर अरविंद पुत्र रणवीर सिंह का मकान है। वह ढिकौली में ग्राम पंचायत सचिव पद पर तैनात थे। गुरुवार को वह अपने घर पर कुछ सामान उठा रहे थे। तभी उनका हाथ कूलर को छू गया। कूलर पर हाथ लगने से उन्हें जोरदार झटका लगा। जिससे वह बालकनी से सिर के बल नीचे गिर गया और उसे गंभीर चोट आई। परिजन उसे तत्काल ही अस्पताल ले गए, जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें दिल्ली ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img