जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव प्रक्रिया तेजी से चल रही है। रविवार को भी कार्यालयों में काम किया जा रहा है। जिला पंचायत कार्यालय में जहां नामांकन पत्रों की बिक्री हो रही है वहीं नामांकन फॉर्म जमा करने को लेकर लोग फीस जमा करा रहे हैं।
फीस जमा कराने की व्यवस्था स्टेट बैंक कैंट में की गई है। यहां रविवार को भी बैंक खुला रहा और लोगों ने फीस जमा कराई। सुबह के 2 घंटे की बात करें तो 590 लोगों ने अभी तक फीस जमा कराई फीस जमा कराने के दौरान कोविड नियमों का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
बैंक के चीफ मैनेजर हरीश वाधवा ने बताया की फीस जमा कराने को लेकर 45 काउंटरों की व्यवस्था की गई है। पहले टोकन बांटा जा रहा है उसके बाद फीस जमा कराई जा रही है। भीड़ ना लगे इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। एक काउंटर पर एक या दो व्यक्ति पहले फीस जमा करा रहे हैं। इस दौरान दो गज की दूरी और मास्क का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

