Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

पानीपत-खटीमा हाइवे में कट दिए जाने की मांग

  • एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को सौंपा गया ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: एनएचएआई द्वारा बनाए जा रहे पानीपत-खटीमा फोरलेन हाइवे में गांवों के सामने खेतों पर जाने के लिए कट दिए जाने की मांग की है। एनएचएआई द्वारा पानीपत से वाया कैराना व शामली होते हुए उत्तराखंड के कोटद्वार तक पानीपत-खटीमा हाइवे 709 एडी फोरलेन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

जिसके चलते कैराना तहसील के यमुना पुल से शामली बाईपास तक एनएचएआई की टीम द्वारा सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण व पुलिया बनाने का कार्य किया जा रहा हैं। वहीं शनिवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं एवं ग्राम आर्यपुरी देहात के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें बताया गया हैं कि फोरलेन के बनने से देहात के अनेकों गांवों का आवागमन अवरुद्ध हो जाएगा।

क्योंकि गांव जगनपुर, कंडेला, हिंगोखेड़ी, शेखुपुरा, बराला, भूरा आदि के ग्रामीणों का कैराना में आवागमन के लिए उक्त मार्ग का प्रयोग करते हैं। उक्त मार्ग पर ही कैराना देहात के देवस्थान भी हैं। इसके अलावा बाईपास पर चार ईंट भट्ठे मौजूद हैं। वहीं किसानों को भी अपने खेतों पर आने जाने के लिए रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ता हैं। फोरलेन बनने से यह रास्ते बंद होते हैं तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

मांग पत्र में निर्माणाधीन फोरलेन में गांवों, ईंट भट्ठों तथा खेतों पर आने जाने वाले रास्तों पर कट बनवाने की मांग की गई हैं। इस मामले में एसडीएम का कहना हैं कि ज्ञापन को एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक को भेजा जा रहा है। इस पर अंतिम निर्णय उनके द्वारा ही लिया जाएगा।

इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार, महेन्द्र रोड, उदय सिंह, राजेश कुमार, ईश्वर, मुनव्वर, पवन, हारून, विनोद, दीपक कुमार, आसिफ व कासिम आदि मौजूद रहें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img