Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

Sonakshi-Zahir Wedding: सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर बोले पापा शत्रुघ्न सिन्हा, कहा-हमें दामाद नहीं..

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं, दोनों की शादी की खबरों के बीच शत्रुघ्न सिन्हा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने दामाद के बारे में बात कर रहे हैं।

दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा से बहुत प्यार करते हैं। वे कई मौकों पर अपनी लाडली बेटी के ऊपर प्यार लुटाते नजर आ चुके हैं। अब जबकि सोनाक्षी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं तब ‘सिमी सेलेक्ट्स इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल’ का एक पुराना एपिसोड वायरल हो रहा है जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा अपने भावी दामाद के बारे में बातें करते हुए कहते हैं, ‘एक दिन सोनाक्षी की शादी होगी ही और वे हम सबको छोड़ कर ससुराल चली जाएंगी’।

हमे दामाद नहीं बेटा चाहिए

शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं, ‘हम दामाद नहीं बल्कि एक दामाद के रूप में एक बेटा को घर लाएंगे। सोनाक्षी जानती हैं कि मैं उनसे कितना प्यारा करता हूं और उनकी खुशी में ही हमारी खुशी है’।

‘सिमी सेलेक्ट्स इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल’ के उस एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा की मां भी अपने होने वाले दामाद के बारे में बातें करते हुए कहती हैं, ‘मैंने सोनाक्षी से पहले भी कहा है और आज फिर से कह रही हूं आप उस इंसान को अपना जीवनसाथी बनना जो आपको आपसे अधिक प्यार करे और मैं जानती हूं कि आप जो भी फैसला लेंगी वह सही होगा। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं’।

पिछले दिनों अफवाहों का बाजार गर्म था कि शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी से खुश नहीं हैं। वहीं आज खुद अभिनेता ने इस तरह की झूठी खबर फैलाने वाले लोगों को जमकर फटकार लगाते दिखे। सोनाक्षी के पिता उनकी शादी में शामिल होंगे और वर-वधू और आशीर्वाद भी देंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img