Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

‘जल्द पूरी हो खेल विवि की कागजी कार्रवाई’

  • डीएम ने किया सरधना तहसील का निरीक्षण
  • दो दिन बाद जिले में आने वाली है बोर्ड आॅफ रेवेन्यू की टीम

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: मेरठ जिले में बॉर्ड आॅफ रेवेन्यू की टीम के संभावित दौरे के मद्देनजर शुक्रवार को डीएम सरधना तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे। साथ ही उन्होंने खेल विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट भी जानी। डीएम ने एसडीएम को रिकॉर्ड रूम दुरुस्त कराने के साथ राजस्व से संबंधित रजिस्टर अपडेट कराने को कहा। करीब एक घंटा निरीक्षण के बाद डीएम आवश्यक दिशा-निर्देश देकर वापस लौट गए।

डीएम के. बालाजी ने सबसे पहले राजस्व वसूली रिपोर्ट को देखा। उन्होंने फाइलों पर नजर डालने के साथ रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया। जहां फाइलों पर धूल जमी हुई मिली। इस पर डीएम ने तत्काल रिकॉर्ड रूम दुरुस्त कराने के एसडीएम को निर्देश दिए।

साथ ही राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने और रजिस्टर अपडेट करने के लिए कहा। साथ ही कहा कि लापरवाही बरतने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य रूप से डीएम ने सलावा गांव में गंगनहर पटरी किनारे बनने वाले खेल विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट जानी।

15 7

उन्होंने एसडीएम अमित कुमार भारतीय से कहा कि जल्द से जल्द खेल विवि से संबंधित कागजी कार्रवाई पूरी करें। ताकि यूनिवर्सिटी बनाने में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न न हो। डीएम ने बताया कि खेल विवि के संबंध में कुछ भूमि संबंधित मामूली बाधाएं आ रही है।

क्योंकि, भूमि ग्राम पंचायत के अलावा वन विभाग और सिंचाई विभाग के अंडर में आती है। जल्द ही सभी अटकों को दूर करके फाइल मुक्कमल कर दी जाएगी। ताकि विश्वविद्यालय का जल्द काम शुरू हो सके। करीब एक घंटे निरीक्षण के बाद डीएम आवश्यक दिशा-निर्देश देकर वापस लौट गए।

सीडीओ ने किया ब्लॉकों का निरीक्षण

सीडीओ ने शुक्रवार को रोहटा विकास खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले, जिसे लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। यहां उन्होंने सभी कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये।

सीडीओ शशांक चौधरी शुक्रवार को रोहटा ब्लॉक का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान यहां संबंधी खंड विकास अधिकारी मौजूद नहीं थे। जानकारी पर पता चला कि यहां के खंड विकास अधिकारी पर जानी का भी चार्ज है आज वह जानी में बैठते हैं। इसके बाद उन्होंने कार्यालयों का निरीक्षण किया।

यहां एडीओ एग्रीकल्चर और एडीओ आईएसबी अनुपस्थित मिले। जिसपर सीडीओ ने बीडीओ को स्पष्टीकरण देने के लिये निर्देशित किया साथ ही नाराजगी जताई। उन्होंने विकास खंड में फैली गंदगी पर भी नाराजगी जताई। इसे लेकर उन्होंने साफ सफाई कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराकर फोटोग्राफ सहित आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img