Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

Rahul Gandhi: रणवीर की ‘धुरंधर’ में राहुल गांधी का नाम देख हैरान लोग, बोले- अब ये किस फील्ड में आ गए?

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला लुक सामने आते ही लोगों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। रणवीर के दमदार लुक और फिल्म की दिलचस्प कास्टिंग के साथ-साथ इस टीज़र के एंड क्रेडिट में एक नाम ने सभी का ध्यान खींचा है। बता दें कि यह नाम एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी का है। इस नाम को देखते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। लोग ‘राहुल गांधी’ नाम को सीधे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जोड़कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दी ऐसी प्रतिक्रिया

बता दें कि, ‘धुरंधर’ की पहली झलक में रणवीर और आर माधवन का लुक तो चर्चा का विषय बना ही है। लेकिन फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर राहुल गांधी का नाम होना लोगों में अलग ही उत्सुकता पैदा कर गया। नेटीजंस ने इसे कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी से जोड़कर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, “99 चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी जी के करियर में बदलाव। ‘धुरंधर’ फिल्म के बने एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर।” एक अन्य यूजर ने स्लेट पर उनका नाम हाईलाइट करते हुए पूछा, “भाई साहब ये किस लाइन में आ गए आप?” एक्स पर एक अन्य नेटिजंस ने कहा, “राहुल गांधी, ‘धुरंधर’ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर?”

राहुल गांधी कर चुके कई फिल्मों व वेब सीरीज प्रोड्यूस

हालांकि, ‘धुरंधर’ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जिन राहुल गांधी का नाम दिख रहा है, वो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नहीं हैं। वो एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी ही हैं। जो इससे पहले भी कई फिल्मों और वेब सीरीज के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रह चुके हैं। उन्होंने ‘वेद’, ‘मुंबई डायरीज’, ‘रुस्तम’, ‘लकी भास्कर’, ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’, ‘अधूरा’, ‘रॉकेट बॉयज’, ‘फर्जी’, ‘द फैमिली मैन’, ‘ब्लर’ और कई अन्य फिल्मों व वेब सीरीज को प्रोड्यूस किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img