Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

पालिका की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे लोग

  • गुरुद्वारा कमेटी के सचिव ने एसडीएम को दिया ज्ञापन, सडक़ दुरुस्त कराने की मांग

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: नगर पालिका द्वारा पानी की लाइन डालने के लिए तोड़ी गई सडक़ पांच माह बीत जाने के बाद भी न बनाए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गरुद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह ने एसडीएम को पत्र देकर जनहित में सडक़ का निर्माण कराए जाने की मांग की है।

बुधवार को गुरूद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने एसडीएम संजीव कुमार को दिए पत्र में कहा है कि रेलवे रोड़ से नेचलगढ़ की ओर जाने वाली नाले की पटरी पर करीब पांच माह पूर्व पानी के पाइप डालने के लिए सडक़ पर लगी टाइल्स तोड़ी गई थी। जिन्हें आज तक भी वापस नहीं लगाया गया है।

इससे क्षेत्रवासियों के साथ साथ उक्त मार्ग से होकर गुरुद्वारे आने वाले श्रद्धालुओं को खासी परेशानी हो रही है। कहा कि इस सम्बंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी को कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम को दिए पत्र में उक्त मार्ग से उखाड़ी गई टाइल्स को लगवाते हुए सडक़ को दुरुस्त कराए जाने की मांग की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img