जनवाणी संवाददाता |
गंगोह: 25वीं नेशनल डीफ चैम्पियनशिप के बैडमिंटन मुकाबले में विश्व की नम्बर चार और भारत की नम्बर एक अर्जुन अवार्ड से सम्मानित तमिलनाडु की जेरेलिन अनिका को बेहद रोमांचक मिक्स डबल मुकाबिले में पराजित कर गंगोह के कुशाग्र ने स्वर्ण पदक जीत गंगोह का नाम रोशन किया है।
कुशाग्र के पिता डा. अरुण शर्मा ने बताया कि इन्दौर मध्यप्रदेश में 15 फरवरी से 19 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय बधिर स्पोटर्स चैम्पियनशिप की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 24 राच्यों के 2300 प्रतिभागी शामिल रहे। फाइनल में पहुंचने से पूर्व कुशाग्र ने राजस्थान के ओलम्पियन अभिनव, नीता एवम् केरल के जमशेद, नीतू को रोमांचक मुकाबलों में हराया।
जबकि एकल मुकाबले में कुशाग्र ने परमजीत दिल्ली व आदित्य बिहार को 21-15 व 21-05 से हराया। स्वर्ण पदक जीतकर यूपी का नाम रोशन करने पर यूपी बैडमिंटन सचिव सौरभ श्रीवास्तव व कोच अनिल कपूर ने बधाई दी है। चिकित्सक डा. अरुण शर्मा व राष्ट्रीय कन्या इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या नीरा शर्मा का सुपुत्र कुशाग्र पूर्व भी 2019 में एक गोल्ड, 2017 में तीन रजत, 2018 व 2016 में गोल्ड जीतकर गंगोह का नाम रोशन करता रहा है।

