Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

जानिए- कब्र में कंकाल, बाल, दांत देखकर हैरान हुए लोग !

  • फोरलेन हाइवे की जद में आई मजार को हटाया

जनवाणी ब्यूरो |

थानाभवन/शामली: दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन हाइवे निर्माण की जद में आए मंदिर-मस्जिद, पीर मजार हटाने के दौरान एक बहुत ही अजीब वाक्या सामने आया है। एक मजार को काटने के दौरान कब्र से कंकाल निकला।

आश्चर्य की बात है एक हाथ के अलावा कंकाल पूरा था, सिर में नसें होना भी बताया गया, बाल और दांत भी साफ नजर आ रहे थे। बाद में जिम्मेदार लोगों ने कंकाल को वहां से निकालकर मौलाना अशरफ अली थानवी की मजार के पास सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

शामली जनपद के कस्बा थानाभवन में थाने के निकट मंडी के सामने जलालाबाद मार्ग पर हाइवे निर्माण कंपनी हाइवे निर्माण की जद में आ रहे एक पीर मजार को जेसीबी से हटा रही थी। तभी कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर देखा वहां 3-4 कब्र हैं।

61 3

खुदाई की गई तो वहां 3 कंकाल निकले। आश्चर्य की बात है कि खोपडी से लेकर सभी हड्डियां ज्यों की त्यों थी। दाढ़ी के बाल काले व दांत पूरे सही सलामत साफ नजर आ रहे थे, सिर्फ बांया हाथ नहीं था।

कुछ लोगों का कहना है कि यह कब्र बाबा भूरे शाह की थी जो सन 1857 के गदर में अंग्रेजों से लड़ते वक्त शहीद हो गए थे। इस मामले की चर्चा देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में फैल गई और लोग वहां जुटने शुरू हो गए थे। बाद में जिम्मेदार लोगों ने सभी कंकाल को वहां से निकलकर इकट्ठा की और जनाजा ले जाकर हजरत मौलाना अशरफ अली थानवी की मजार के पास शहीद हाफिज जामिन साहब की मजार के बराबर में दूसरी कब्र खोदकर सुपुर्द ए खाक कर दिया।

मुफ्ती हुजैफा, खानकाह अशरफिया का कहना है कि सड़क निर्माण में सरकार ने अपना काम किया है हम लोगों नें सही जगह दफनाकर अपना काम किया है, शहीद का दर्जा बहुत बुलंद होता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...

West Asia: भारतीय एयरलाइंस की एडवाइजरी, दुबई और अबू धाबी के लिए उड़ानें प्रभावित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...

UP: सीएम योगी का कड़ा निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर बैन

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक...
spot_imgspot_img