Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

टाइटैनिक का मलबा देखने गए पनडुब्बी में सवार लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: टाइटैनिक का मलबा देखने गई टाइटन पनडुब्बी उत्तरी अटलांटिक में डूब गयी थी। बता दें कि टाइटन पनडुब्बी को ऑपरेट करने वाली कंपनी ओशनगेट ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि इस पनडुब्बी में सवार पाकिस्तानी अरबपति समेत सभी लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में ओशनगेट कंपनी के संस्थापक और सीईओ भी शामिल हैं। हालांकि, इनमें से किसी का शव बरामद नहीं किया जा सका है।

ओशनगेट ने बयान जारी करते हुए कहा कि अब हम मानते हैं कि हमारे सीईओ स्टॉकटन रश, शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद, हामिश हार्डिंग और पॉल-हेनरी नार्जियोलेट को खो दिया गया है। ये लोग सच्चे खोजकर्ता थे, जिनमें रोमांच की एक अलग भावना और दुनिया के महासागरों की खोज और सुरक्षा के लिए गहरा जुनून था। इस दुखद समय में हमारे दिल इन पांच आत्माओं और उनके परिवारों के प्रत्येक सदस्य के साथ हैं। हम उनके द्वारा जान-पहचान वाले सभी लोगों के लिए लाए गए जीवन और खुशी के नुकसान पर शोक व्यक्त करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइटन पनडुब्बी रविवार को भारतीय समयानुसार शाम सात बजे के आसपास समुद्र में लापता हो गई थी। इस पनडुब्बी में पाकिस्तानी अरबपति शहजादा दाऊद, उनके बेटे सुलेमान दाऊद, हामिश हार्डिंग, पॉल-हेनरी नार्जियोलेट और ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश सवार थे। इनसे संपर्क टूटने के बाद से ही उत्तरी अटलांटिक महासागर के 300 मील के दायरे में खोज अभियान चलाया जा रहा था।

इसमें अमेरिकी और कनाडा की नौसेना के अलावा कई प्राइवेट एजेंसियां भी शामिल थीं। इस पनडुब्बी में 96 घंटे का ऑक्सीजन होने का दावा किया जा रहा था, हालांकि विशेषज्ञों को इस दावे पर शुरू से ही शक था। बताया जा रहा है कि टाइटन पनडुब्बी का मलबा कनाडा की एक रिमोटली ऑपरेटेड यूएवी ने बीते शुक्रवार को बरामद कर लिया है। यह मलबा टाइटैनिक के पास ही पड़ा हुआ था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img