Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

डाॅन स्टाईल में युवती का पिस्टल के साथ फोटो वायरल

  • पुलिस कर रही मामले की जांच, सुजडू की बताई जा रही है युवती

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: सोशल मीडिया पर एक युवती का फोटो अवैध पिस्टल के साथ वायरल हो रहा है। इस युवती को दबंग गर्ल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह युवती शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुजडू की रहने वाली है। इस मामले की शहर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन की बाढ़ सी आ गई है। लगातार एक के बाद एक सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं।

अभी तक युवकों के फोटों वायरल होते रहे हैं, परन्तु अब एक फोटो युवती का वायरल हुआ है, जिसे दबंग गर्ल बताया जा रहा है। युवती नीले रंग के सूट में है और अवैध पिस्टल को हाथ में लिये हुए है।

यह फोटो सुजडू निवासी किसी युवती का बताया जा रहा है। इस मामले का कोतवाली पुलिस द्वारा संज्ञान लिया गया है और युवती की तलाश की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img