जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: भोपा थाना क्षेत्र में एक खेत में पेड़ पर चढ़े तेंदुए का फोटो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। वायरल वीडियो भोपा क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। जिसमें तेंदुआ पेड़ के ऊपर चढ़ा है|
और वहां से उतरते हुए उसका वीडियो बनाया गया। हालांकि इस वीडियो के क्षेत्र के बारे में साफ पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन पेड़ से उतरता तेंदुआ देखा जा रहा है।
माना जा रहा है कि यह तेंदुआ नहीं बल्कि फिशिंग कैट है जो पेड़ पर चढ़ सकती है।

