Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

प्रशासनिक अधिकारियों की अभद्रता से चिकित्सक नाराज

  • कई जिलो डाक्टरों से अभद्रता पर डीएम को ज्ञापन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कोरोना महामारी में अपने परिवार और अपनी जान की परवाह किए बिना रात दिन सेवा भाव में लगे चिकित्सक अभद्रता और प्रताड़ना से आहत हैं।

मंगलवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग संगठन के बैनर तले प्रदेशीय आहवान पर शामली के चिकित्सकों ने भी जिलाधिकारी जसजीत कौर को ज्ञापन सौंपा।

जिसमें उन्होंने बताया किप्रदेश के कुछ जनपदों में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार चिकित्सकों को प्रताड़ित और अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।

उनके साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर उन्हें हतोत्साहित किया जा रहा है। जिससे चिकित्सक इस कोरोना महामारी में जी जान से जुटे रहने के बाद भी खुद को पीड़ित और अपमानित महसूस कर रहे हैं।

अलीगढ़, महाराज गंज, बस्ती, वाराणसी, मऊ और हाल ही में रायबरेली में चिकित्सकों के जो हुआ वह निंदनीय है। जो कि चिकित्सकों को अपनी सेवा भाव से विमुख होकर आंदोलित होने को विवश करता है।

इसलिए विषम परिस्थितियों में आम जनमानस के हितों एवं चिकित्सकों के आत्मसम्मान की रक्षा को अपना सक्रिय हस्तक्षेप होना आवश्यक है।

ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष व एसीएमओ डा. अशोक हांडा, सचिव डा. जगमोहन आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sheetla Ashtami 2026: आज है शीतला अष्टमी, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img