Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

दो माह से टूटा पड़ा खंभा, कर्मियों की नहीं टूटी तंद्रा

  • विद्युत सप्लाई न आने से किसानों की फसलें सुखी

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: बिजली विभाग की हद दर्जे की लापरवाही की शिकायत आज संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची। किसानों ने खुरगान रोड पर कृषि फीडर का विद्युत खंभा दो माह से टूटा पड़ा होने के कारण विद्युत सप्लाई नहीं आने के आरोप लगाए। किसानों का कहना था कि नलकूप न चलने के कारण उनकी फसलें सूख रही हैं।

मंगलवार को तहसील सभागार कक्ष में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन किसानों ने पहुंचकर डीएम जसजीत कौर को एक शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें बताया गया हैं कि खुरगान रोड बाईपास चौराहे पर एलटी विद्युत लाइन का खंबा टूट जाने के कारण लगभग 2 माह से उनके खेतों की विद्युत आपूर्ति बंद हैं। जिस कारण फसलें सूखने से उनको भारी नुकसान हो रहा हैं।

किसानों ने बताया कि उनके द्वारा एक प्रार्थना पत्र गत 15 दिसंबर को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दिया गया था लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। जबकि वें कई बार एसडीओ व संबंधित अवर अभियंता से मिलकर विद्युत पोल बदलवाने की मांग कर चुके हैं।

बताया गया हैं कि विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा उनको झूठा आश्वासन दिया जा रहा हैं। किसानों ने जल्द ही विद्युत पोल बदलाकर विद्युत सप्लाई सुचारू कराने की मांग की हैं। इस दौरान चरण सिंह, चेतन लाल, रामलाल, भारत कुमार, प्रीतम सिंह, श्यामा व अंकित आदि किसान मौजूद रहें।

बेमौसम बारिश से बढ़ी ठिठुरन, फसलों को नुकसान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सोमवार दोपहर व देर शाम कैराना तहसील क्षेत्र में बारिश होती रही। वहीं मंगलवार सुबह व दोपहर करीब साढे 12 बजे एक बार फिर मौसम बदल गया तथा बिजली की गड़गड़ाहट के बाद बारिश हुई।

वहीं बारिश होने से जहां कोहरे से लोगों को राहत मिली तो वही तापमान लुढ़क गया जिससे एक बार फिर सर्दी की ठिठुरन बढ़ गई हैं। जिस कारण लोग अपने घरों में दुबक गए। वहीं बेमौसम हुई बारिश से किसानों की आलू व सरसों की फसलों को नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img