Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

पिटबुल ने बच्चे को नोंच डाला

  • पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में दी तहरीर, मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: नंगलाताशी में पिटबुल कुत्ते ने नौ वर्षीय छात्र पर पिटबुल ने नोंच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। क्षेत्रीय लोगों ने किसी तरह बच्चे को पिटबुल से छुड़ाया। घायल बच्चे का उपचार कराने के बजाय पिटबुल मालिक ने बच्चे के परिजनों को भुगत लेने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने थाने पर आरोपी पिटबुल मालिक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नंगलाताशी गांव निवासी इमरान पुत्र शगीर ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका नौ वर्षीय पुत्र इब्राहीम शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे घर से थोड़ी दूर स्तिथ दुकान पर बाल कटवाने के लिए जा रहा था। दुकान के रास्ते में विजय का घर पड़ता हैं। जिसने अपने घर में पिटबुल कुत्ता पाल रखा है। आरोप है कि उक्त पिटबुल ने एक वर्ष पूर्व भी इब्राहिम पर हमला कर कई जगह काट लिया था। तब से अब तक उक्त पिटबुल लगभग आधा दर्जन लोगों को चोटिल कर चुका है।

19 9

शुक्रवार को इसी पिटबुल ने छात्र इब्राहिम पर जानलेवा हमला कर दिया। बच्चे को कई जगह से नोंच डाला। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और किसी तरह बच्चों को पिटबुल के चंगुल से छुड़ाया। बच्चे के घायल होने पर परिजन विजय के घर शिकायत करने के लिए गए तो विजय ने गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित परिजनों ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया।

जिस पर चिकित्सकों ने घायल को दिल्ली में इंजेक्शन लगवाने के लिए भेज दिया। उपचार के बाद छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़ित परिजनों ने आरोपी कुत्ता मालिक विजय के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। कंकरखेड़ा थाना कार्यवाहक प्रभारी श्योपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img