जनवाणी संवाददाता |
लावड़: क़स्बा लावड़ में ज़ोया कॉलोनी में हाल ही मे खोले गए बाल श्रमिक विद्यालय मे आज सरल भारत गैस एजेंसी के संचालक पियूष गुप्ता व भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय के सलाहकार अभिनव गुप्ता द्वारा गरीब बच्चों को कॉपी,किताब,सेनेटाइजर, मास्क, पेन आदि सामग्री का वितरण किया गया।
पीयूष गुप्ता ने कहा कि गरीब बच्चों के लिये बाल श्रमिक द्वारा ये स्कूल खोला जाना बहुत ही सराहनीय है। समय समय पर इस तरह बच्चों को सामग्री का वितरण करने से बच्चों की सहायता होती रहेगी।
इस तरहा गरीब बच्चों को पढ़ाया जा सकेगा। स्कूल की प्रिंसिपल शाईस्ता परवीन ने पीयूष गुप्ता व अभिनव गुप्ता का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शहज़ाद सिद्दीकी, गुलिस्ता, साक्षी, अफशा, सोनी, गौरव,असद,नोमान सिद्दीकी, आदि शिक्षक व सामाजिक कार्येकर्ता मौजूद रहे।

